Homeराष्ट्रीयPetrol-Diesel Price : लगातार दूसरे दिन फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम...

Petrol-Diesel Price : लगातार दूसरे दिन फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी हलकान, जानिए पटना और रांची में नई कीमत

PETROL-DIESEL PRICE TODAY : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को एकबार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा किया गया है।

पेट्रोल-डीजल में फिर लगी आ’ग

लगातार दूसरे दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे की वृद्धि हुई है तो डीजल में भी 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की नई कीमत 107.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल की नई कीमत अब 92.39 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

रांची में सैकड़ा पार

वहीं, झारखण्ड की राजधानी रांची में अब पेट्रोल की कीमतों ने सैकड़ा पार कर लिया है। रांची में अब पेट्रोल 100.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

विदित है कि रूस-यूक्रेन यु’द्ध के कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बीते कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दामों के कारण दुनिया भर में डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे हैं। भारत में भी चुनावों के बाद अब इसका असर देखा जा रहा है।

इन शहरों में पेट्रोल 100 के पार

तेल कंपनियों द्वारा इजाफा किए जाने के बाद अब रांची, पटना, दिल्ली, मुंबई, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार चले गए हैं। सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। यहां पेट्रोल 113.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments