Punjab CM Bhagawant Man : पंजाब के CM भगवंत मान को सांस लेने में तकलीफ के बाद एकबार फिर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन चिंताजनक बात ये है कि सीएम भगवंत मान को घातक पोलोनियम देने का दावा किया गया है।
Punjab CM Bhagawant Man : घातक केमिकल देने का दावा
दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। साथ ही जिस अस्पताल में वे भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फोर्टिस अस्पताल के साथ-साथ मोहाली के 16 लों को भी धमकी मिली है, जहां छुट्टी करा दी गई है।

पूर्व सीएम जैसा हाल करने की धमकी
धमकी भरे मेल में लिखा गया है कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बच भी गये तो उनका हाल बेअंत सिंह जैसा करेंगे। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था।

विदित है कि पोलोनियम एक दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो काफी विषैला होता है। फिलहाल धमकी भरा मेल मिलने के बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस हो गई हैं।
