HomeबिहारRajyasabha Election in Bihar : बिहार में हो गया क्या बड़ा खेला?...

Rajyasabha Election in Bihar : बिहार में हो गया क्या बड़ा खेला? राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले तेजस्वी से मिले NDA के ये दो विधायक

Rajyasabha Election in Bihar : बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है लेकिन इस बीच एक बड़ी तस्वीर सामने आयी है, जिसके बाद सूबे के सियासी गलियारे में सनसनी फैल गई है। दरअसल, वोटिंग से ठीक पहले केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और उनकी बहू दीपा मांझी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कमरे से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस वाकये के बाद बिहार के सियासी गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

Rajyasabha Election in Bihar : नेता प्रतिपक्ष के कमरे में पहुंचीं दोनों

जानकारी के मुताबिक मतदान शुरू होने से पहले ज्योति देवी और दीपा मांझी विधानसभा परिसर में मौजूद थीं। इसी दौरान वे कुछ देर के लिए नेता प्रतिपक्ष के कमरे में पहुंची और बात की। इस कुछ देर की बातचीत ने ही सियासी बवाल मचा दिया है।

ये भी पढ़ें : CM Nitish stopped rally : “ऐ कहां भाग रही हो…बंद कर दें क्या?”, …जब भड़के CM नीतीश ने लगाई झिड़की?, जानिए पूरा मामला

Rajyasabha Election in Bihar
Rajyasabha Election in Bihar

हालांकि, इस मामले को लेकर HAM पार्टी का कहना है कि दीपा मांझी और ज्योति मांझी गलती से तेजस्वी के चेंबर घुस गई थी। सभी ने एनडीए उम्मीदवार के लिए मतदान किया है। गौरतलब है कि बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे मतदान हो रहा है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा।

Rajyasabha Election in Bihar
Rajyasabha Election in Bihar
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments