UPSC civil services exam result 2025 : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस एग्जाम में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
UPSC civil services exam result 2025 : टॉप 10 में दो बिहारी
वहीं, राजेश्वरी सुवे एम ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की है। वह यूपीएससी टॉपर लिस्ट 2025 में टॉप-5 में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं। यूपीएससी 2025 की महिला टॉपर राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु राज्य सिविल सेवा परीक्षा भी पास कर चुकी हैं। वह डिप्टी कलेक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह आईएएस के बजाय आईपीएस बनना चाहती हैं।





बड़ी बात ये है कि UPSC civil services exam result 2025 के टॉप 10 में दो बिहारी में शामिल हैं। मुजफ्फरपुर के सरैयागंज क्षेत्र के रहवासी राघव झुनझुनवाला ने चौथी रैंक हासिल की है। वहीं, पटना के रहने वाले उज्ज्वल प्रियांक को 10वीं रैंक हासिल हुई है। इसके साथ ही समस्तीपुर के दो छात्रों ने भी कमाल किया है। इनमें एक किराना व्यवसायी का बेटा भी है और दूसरा यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुत्र है।

राघव की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की है।
पटना के तन्मय ने भी किया कमाल
इसके साथ ही पटना के एजी कॉलोनी के निवासी तन्मय ने अपने चौथे प्रयास में UPSC में 229वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले भी वे सिविल सेवा परीक्षा में सफल हो चुके थे और उस समय उनकी रैंक 346 थी। फिलहाल वे आईआरएस के तहत असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स के पद के लिए नागपुर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इससे पहले वे गुजरात के सूरत में ओएनजीसी में काम कर चुके हैं। नौकरी के साथ-साथ तैयारी करना आसान नहीं था लेकिन तन्मय ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करते रहे।
