UPSC civil services exam result 2025 : यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट निकल गया है। इस परीक्षा में भोजपुर की बेटी ने भी कमाल किया है और जिले का नाम रौशन किया है। रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती और इंदु भूषण सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह ने UPSC क्रैक कर लिया है। आकांक्षा सिंह ने 301वां स्थान हासिल कर भोजपुर का नाम रोशन किया है।
UPSC civil services exam result 2025 : आकांक्षा ने क्रैक किया UPSC
आरा के खोपिरा की बेटी आकांक्षा ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिलेवासियों को गौरवांवित किया है। आकांक्षा ने आरा के मिशन स्कूल और जैन कॉलेज से पढ़ाई की है। फिलहाल उनकी इस कामयाबी से खोपीरा समेत मध्य बिहार के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस एग्जाम में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।

UPSC civil services exam result 2025 : टॉप 10 में दो बिहारी
बड़ी बात ये है कि UPSC civil services exam result 2025 के टॉप 10 में दो बिहारी में शामिल हैं। मुजफ्फरपुर के सरैयागंज क्षेत्र के रहवासी राघव झुनझुनवाला ने चौथी रैंक हासिल की है। वहीं, पटना के रहने वाले उज्ज्वल प्रियांक को 10वीं रैंक हासिल हुई है। इसके साथ ही समस्तीपुर के दो छात्रों ने भी कमाल किया है। इनमें एक किराना व्यवसायी का बेटा भी है और दूसरा यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुत्र है।

राघव की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की है।

