Vaibhav Sooryavanshi : भारत के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी बच्चों को अवॉर्ड दिया।
Vaibhav Sooryavanshi : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुए वैभव सूर्यवंशी
बीते दिनों विजय हजार ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आज मणिपुर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वे पुरस्कार लेने दिल्ली आए हुए हैं। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है।
ये भी पढ़ें : Rohit Sharma : रोहित शर्मा का छलका दर्द, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा : अंदर से पूरी तरह टूट गया.., देखें VIDEO

बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले बच्चे भी सम्मानित
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह भी शामिल हैं। वहीं, दो बच्चों को मरणोपरांत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। इनमें तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार का नाम शामिल है। इन दोनों बच्चों के पुरस्कार इनके माता-पिता ने हासिल किया।


क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस
वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के तीन पत्नियों से चार बेटे थे, जिनका नाम अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह था। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है। गौरतलब है कि 26 दिसंबर 1705 को चारों बेटों की मुगल सेना ने हत्या कर दी थी। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए PM मोदी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।
