Homeलाइफस्टाइलVastu Tips : इस दिन नया झाड़ू घर लाना होता है अशुभ,...

Vastu Tips : इस दिन नया झाड़ू घर लाना होता है अशुभ, इस एक गलती से अमीर शख्स भी हो जाता है कंगाल

VASTU TIPS : झाड़ू को लेकर वास्तुशास्त्र (Vastu Tips) में कई तरह की बातें बतायी गयी है, जिन्हें जानना आम लोगों के लिए काफी जरूरी है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर घर में रखा झाड़ू टूट जाए तो नया झाड़ू खरीदने के लिए कुछ चीजों को ध्यान में रखना अति आवश्यक है क्योंकि झाड़ू से जुड़ी एक गलती अमीर से अमीर शख्स को भी कंगाल बना सकती है।

इस दिन नहीं खरीदें झाड़ू

वास्तुशास्त्र के मुताबिक नया झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना गया है। शनिवार के दिन घर में नया झाड़ू लाना लकी होता है। ऐसा करने से भाग्योदय होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। घर के मालिक पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान होती हैं।

भूल से भी न करें ये गलती

वास्तुशास्त्र के मुताबिक हिन्दू मासिक कैलेंडर में दो पक्ष होते हैं। पहला – कृष्ण पक्ष और दूसरा – शुक्ल पक्ष। नया झाड़ू हमेशा कृष्ण पक्ष में ही खरीदना चाहिए। शुक्ल पक्ष में नया झाड़ू घर लाना अशुभ होता है लिहाजा शुक्ल पक्ष में नया झाड़ू खरीदकर कभी घर न लाएं।

इन 3 जगहों पर कभी नहीं रखें झाड़ू

  1. वास्तु के अनुसार झाड़ू कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन का आगमन नहीं होता इसलिए दक्षिण या दक्षिण- पश्चिम दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है।
  2. वास्‍तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को कभी भी ऐसे स्‍थान पर नहीं रखना चाहिए, जहां आते-जाते लोगों की नजर पड़े। बेडरुम में भी झाड़ू रखने से बचना चाहिए। तिजोरी के आस-पास भी कभी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
  3. किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में अन्न की कमी होती है। साथ ही सूर्यास्त के बाद भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए जबकि सूर्योदय के साथ झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments