Vigilance In action : निगरानी विभाग ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और घूसखोर बीसीएम (BCM) को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया है। जी हां, नालंदा के इस्लामपुर में निगरानी की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है।
Vigilance In action
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के BCM आशुतोष कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान आशुतोष कुमार ने एक अभ्यर्थी से चयन कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की।
ये भी पढ़ें : निगरानी के हत्थे चढ़ी घूसखोर महिला दारोगा, दलाल भी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

विजिलेंस की टीम ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने तय रकम 40 हजार रुपये लिए, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और आरोपी BCM को पटना स्थित निगरानी मुख्यालय भेज दिया गया है।

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
