Bihar : बिहार में 649 नये पुलों का होगा निर्माण, बढ़ेगी कनेक्टिविटी, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

SHARE:

Bihar

Bihar : बिहार में 649 नये पुलों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में कुल 649 नये पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। राज्य सरकार के इस कदम से ग्रामीण इलाकों में संपर्कता और आवागमन बेहतर होगा।

सभी स्वीकृत पुलों के निर्माण पर अनुमानित रूप से ₹ 297712.077 लाख की लागत आएगी। योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें पूर्वी चंपारण को सबसे अधिक पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है।

ये भी पढ़ें : Dr. S. Sidharth : पढ़ाने की बजाए लगाया गप्प तो बॉर्डर एरिया में होगा ट्रांसफर, डॉ. एस. सिद्धार्थ की शिक्षकों को चेतावनी

Bihar
Bihar

पूर्वी चंपारण में 54 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 1984.21 मीटर होगी। इन पर लगभग ₹ 20574.26 लाख खर्च होंगे। यह जिला राज्य में पुल निर्माण के लिहाज से सबसे अग्रणी स्थान पर है। राजधानी पटना की बात करें तो यहां 14 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इनकी कुल लंबाई 579.13 मीटर होगी, जिन पर अनुमानित ₹ 7203.72 लाख की लागत आएगी।

Bihar
Bihar

इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच संपर्क और सुगमता, किसानों को बाजार से जोड़ना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों को उद्योगोन्मुखी बनाना है। इसके माध्यम से राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिल रही है।

और पढ़ें