Kaziranga Road Accident : बेलगाम रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है। शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक मिनी बस और कंटेनर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, 20 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा इतना वीभत्स था कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गये हैं।
Kaziranga Road Accident : 24 यात्रियों की मौत
ये भीषण सड़क हादसा असम के गोलाघाटा जिले के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास हुआ है। पुलिस की माने तो रंगाजन क्षेत्र के हाथीकुली चाय बगान के पास NH-715 पर ट्रेवलर और कंटेनर की जोरदार टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी ट्रैवलर बोकाखाट से नगांव की तरफ जा रही थी, तभी ये भीषण हादसा हुआ।

असम CM ने जताया दुख
इस दर्दनाक घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गहरा दुख जताया है और कहा है कि ‘आज काजीरंगा में हुई दुखद दुर्घटना से मुझे गहरा आघात लगा है। इस नुकसान ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है और जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। कोई भी शब्द उनके दर्द को कम नहीं कर सकता लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है।’

वहीं, हादसे के कुछ ही मिनटों बाद मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा ने कहा है कि मिनी-बस को हुए नुकसान को देखकर लगता है कि वह बहुत तेज रफ्तार में थी।’





