HomeबिहारHeavy rain alert : पटना समेत इन 13 जिलों में भारी बारिश...

Heavy rain alert : पटना समेत इन 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने की आशंका

PATNA : बिहार में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने पटना सहित 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Heavy rain alert) जारी किया है। वहीं, गोपालगंज, सीवान समेत 25 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात हो सकता है। इसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।

Heavy rain alert
Heavy rain alert

मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत नालंदा, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy rain alert) जारी किया है। वहीं, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया समेत 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें : जानिए राशि के अनुसार आज कैसा रहेगा आपका दिन? खुलेंगे किस्मत के दरवाजे या कोई चुनौती देगी दस्तक

Heavy rain alert
Heavy rain alert

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और मौसम अपडेट्स पर ध्यान रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments