Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers : बिहार में 15 अधिकारियों पर चला CM सम्राट चौधरी का हंटर, एक झटके में किया सस्पेंड, यहां देखें नाम और पद के साथ पूरी लिस्ट

SHARE:

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी काम में शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है और एक साथ 15 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। इन अधिकारियों पर जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने और उनकी समस्याओं के निदान में लापरवाही बरतने के खिलाफ लिया है।

15 अधिकारियों सस्पेंड

दरअसल, पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रहे सहयोग शिविर के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। मुख्यमंत्री खुद शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान कई जिलों से लोग अपनी शिकायतें लेकर आए थे और मुख्यमंत्री से समस्याओं के समाधान की गुहार लगा रहे थे। शिकायतों की समीक्षा के बीच अधिकारियों की लापरवाही का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद सीएम ने 15 अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 32 एजेंडों पर लगी मुहर, लड़कियों के लिए स्टार्टअप चैलेंज योजना को मंजूरी, 10 लाख कर्मियों का बढ़ा डीए

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers
Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers : इन विभागों के अफसरों पर कार्रवाई

सस्पेंड किए गये अधिकारियों में ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी-कर्मी शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक मुंगेर से दो अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। वहीं, सुपौल से भी दो अधिकारी-कर्मी निलंबित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : बिहार में 2 IAS अधिकारियों का तबादला, दी गई बड़ी जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers
Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers

सस्पेंड अधिकारियों की पूरी लिस्ट यहां

⦁ मुंगेर : जय प्रकाश, अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
⦁ मुंगेर : अर्चना कुमारी, अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
⦁ भोजपुर : रवि रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर (ग्रामीण विकास विभाग)
⦁ कटिहार : संजीव कुमार, अंचल अधिकारी, कोढ़ा (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
⦁ भागलपुर : संतोष कुमार सुमन, अंचल अधिकारी, नवगछिया (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
⦁ अररिया : पंकज कुमार, अंचल अधिकारी, फारबिसगंज (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
⦁ गया : रमेश कुमार, अंचल अधिकारी, बोधगया (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
⦁ जहानाबाद : रंजीत कुमार उपाध्याय, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
⦁ सुपौल : प्रियंका सिंह, अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
⦁ सुपौल : वीणा वैशाली, कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही (नगर विकास एवं आवास विभाग)
⦁ शेखपुरा : रोहित कुमार दुबे, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरा
⦁ मुजफ्फरपुर : भोला नाथ, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नी
⦁ पश्चिम चंपारण : श्याम बाबू राय, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलिया
⦁ सीतामढ़ी : पवन कुमार, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंड
⦁ गोपालगंज : शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी। इनका तत्कालीन पदस्थापन उचकागांव अंचल, गोपालगंज में था। वर्तमान पदस्थापन बाजपट्टी अंचल, सीतामढ़ी में है।

और पढ़ें