Bihar Flood News : बिहार में बाढ़ का कहर जारी है और इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाके (Bihar Flood News) में 10 फीट लंबा घड़ियाल दिखाई देने से सनसनी मच गई है। जी हां, वैशाली जिले के लालगंज में गंडक नदी किनारे एक 10 फीट लंबा घड़ियाल दिखा है। इलाके में पहले से बाढ़ का खतरा था, अब इस विशालकाय शिकारी ने लोगों में और डर भर दिया है।
स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी (Bihar Flood News)
घड़ियाल को देखकर अधिकारी के साथ-साथ स्थानीय लोग भी हैरान हैं। प्रशासन ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने और नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की। स्थानीय लोगों की माने तो लालगंज गंडक नदी में अक्सर लोग स्नान के दौरान डूब जाते हैं और कई बार शव तक बरामद नहीं हो पाता। ऐसे मामलों में घड़ियाल के हमले की आशंका भी रहती है।”
ये भी पढ़ें : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 54 अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों में नये DTO, यहां देखें पूरी लिस्ट

बाढ़ और घड़ियाल का डबल खतरा
गौरतलब है कि बिहार में भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय समेत कई जिलों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लाख लोग प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालगंज इलाके में पिछले 3-4 साल से घड़ियाल दिखते रहे हैं। वहीं, भागलपुर में पहले भी घड़ियाल 5 लोगों पर हमला कर चुका है, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

