Bihar Cabinet Big News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस मीटिंग में सम्राट सरकार ने जनता के हित में बड़ा फैसला (Bihar Cabinet Big News) लिया है। गृह विभाग में अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के लिए 14 पदों के सृजन के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई है।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 5 साल के लिए बढ़ा
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को अगले 5 वर्षों तक विस्तारित करने तथा बिहार स्टूडेंट कार्ड योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपये का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक इस योजना का विस्तार किया गया है।

शहीदों के नाम पर राजकीय सम्मान
भारत छोड़ो आंदोलन के अमर शहीद रामफल मंडल की शहादत दिवस प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को सीतामढ़ी जिले में राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने की स्वीकृति दी गई है। स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ला की जयंती प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को पश्चिम चंपारण जिले में राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की स्वीकृति दी गई है।

पूनम सिन्हा अपने पद पर बनीं रहेंगी
वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग पटना मुख्यालय में कार्यालय परिचारी के कुल 16 नए पदों की सृजन की स्वीकृति दी गई है। बिहार विधानसभा सचिवालय में निदेशक सह प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा को सेवानिवृत्ति के बाद 1 सितंबर से 1 वर्ष के लिए विधानसभा सचिवालय में निदेशक के पद पर संविदा के आधार पर नियोजित करने की स्वीकृति दी गई।
