Teacher Kidnapping : बिहार में एक शिक्षक के अपहरण का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सासाराम के कोचस थाना क्षेत्र के कपसियां स्थित मध्य विद्यालय से अपने घर लौट रहे एक शिक्षक रहस्यमय तरीके से गायब हो गये हैं। फिलहाल इस वारदात की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
Teacher Kidnapping के बाद हड़कंप
इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रौशन कुमार ने पूरे मामले की जानकारी ली है, जिसके बाद जांच-पड़ताल तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस केस के त्वरित खुलासे (Teacher Kidnapping) के निर्देश दिए हैं। एसडीपीओ कुमार वैभव के नेतृत्व में कई टीमें बनाकर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने स्कूल से गांव तक के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर BCM को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा, मचा हड़कंप

लावारिस हालत में बाइक बरामद
बताया जा रहा है कि अपहृत शिक्षक (Teacher Kidnapping) की बाइक को बलथरी कुटिया के पास लावारिस हालत में बरामद किया गया है। इससे अपहरण की आशंका और गहरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक की पत्नी को फिरौती के संबंध में फोन आया था।
इलाके में दहशत का माहौल
गांव रूपीबांध निवासी दिलीप कुमार, जो श्रीनिवास सिंह के पुत्र हैं, स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनका अपहरण (Teacher Kidnapping) कर लिया। अपहर्ताओं ने शिक्षक के ही मोबाइल से उनकी पत्नी को फोन करके 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की। घटना के बाद से शिक्षक का मोबाइल फोन लगातार बंद है।

इस घटना से पूरे परिवार और गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
