Cyclone Murasu Weather Update : ‘अर्नब‘ के बाद एक और चक्रवात आ रहा है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासू‘ तेजी से आगे बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि 2 नवंबर की आधी रात और 3 नवंबर की सुबह इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक ‘मुरासू’ का असर कई राज्यों पर पड़ेगा, जिससे तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। चक्रवात के 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है लिहाजा इसके प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 2 नवंबर यानी सोमवार को बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। कई जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, 2 नवंबर के लिए भारी बारिश, तेज हवाएं या फिर वज्रपात को लेकर कोई अलर्ट बिहार के लिए जारी नहीं किया गया है। चक्रवात ‘मुरासू’ का सीधा असर बिहार में कम देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 2 नवंबर यानी सोमवार को यूपी के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर सुबह के वक्त हल्की और मध्यम कोहरे की संभावना जतायी है। हालांकि, तेज आंधी और मूसलाधार बारिश की आशंका नहीं जतायी गई है।

Cyclone Murasu Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में निचले वायुमंडलीय स्तर पर चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।





