Homeक्राइमBSF jawan suicide : कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाया और...

BSF jawan suicide : कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाया और फिर उफनती गंगा में BSF जवान ने लगा दी छलांग, मच गया कोहराम

BSF jawan suicide : घरेलू विवाद और दहेज प्रताड़ना के आरोपों से आहत एक बीएसएफ जवान ने अपनी मासूम जिंदगी खत्म कर ली। शनिवार दोपहर का वह पल जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। ये उत्तरप्रदेश के बिजनौर से हृदय विदारक खबर सामने आई है, जहां 28 वर्षीय जवान राहुल ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को सीने से लगाकर गंगा की उफनती धारा में छलांग (BSF jawan suicide) लगा दी। गंगा की तेज धारा में पिता-पुत्र की यह अंतिम छलांग हमेशा के लिए दर्दनाक कहानी बन गई।

यह घटना तब और भी संवेदनशील हो जाती है, जब पांच दिन पहले बीएसएफ जवान की पत्नी मनीषा ने भी गंगा नदी में छलांग लगायी थी, जिसकी अबतक तलाश जारी है। लाख तलाश के बाद भी उसका अबतक कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से ही जवान (BSF jawan suicide) बिल्कुल टूट गया था। इस दौरान ससुराल वालों ने भी उसपर दहेड़ प्रताड़ना की तहरीर दे दी।

ये भी पढ़ें : बिहार में स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण, मचा कोहराम, 5 लाख रुपये की मांगी गई फिरौती

BSF jawan suicide
BSF jawan suicide

बताया जा रहा है कि बीएसएफ जवान (BSF jawan suicide) राहुल और मनीषा का रिश्ता प्रेम विवाह से शुरू हुआ था। तीन साल पहले दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी की थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा लेकिन धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगे। घरेलू कलह और दहेज प्रताड़ना के आरोपों ने इस रिश्ते को तोड़कर रख दिया।

राहुल अहमदाबाद में बीएसएफ में तैनात था लेकिन मार्च में छुट्टी पर आया। तबीयत बिगड़ने के कारण उसने छुट्टी बढ़ा ली थी। इस बीच पति और पत्नी के बीच विवाद इतना गहरा गया कि पहले पत्नी ने गंगा में छलांग लगाई और फिर पांच दिन बाद राहुल ने बेटे संग वही रास्ता (BSF jawan suicide) चुना।

BSF jawan suicide
BSF jawan suicide

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे राहुल टैक्सी से गंगा बैराज पुल पर पहुंचा। गेट नंबर 17 के पास उसने पहले चप्पलें उतारीं, मोबाइल नीचे रखा और डेढ़ साल के बेटे को सीने से लगाकर रेलिंग पार गंगा में छलांग (BSF jawan suicide) लगा दी। कुछ ही सेकंड में वह गंगा की लहरों में समा गया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। एसपी सिटी की माने तो अब तक राहुल और उसके बेटे का कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैला दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments