4 children died : नदी की तेज धारा में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में मची चीख-पुकार

SHARE:

4 children died

4 children died : दरभंगा के गौड़ाबौराम प्रखंड के बेलाही घाट पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां कमला नदी की तेज धारा में बहकर चार मासूम बच्चों (4 children died) ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि बसौली गांव के आठ बच्चे स्नान करने नदी पहुंचे थे। खेल-खेल में नदी की गहराई में उतर गए और चार बच्चों की जिंदगी वहीं थम गई।

रोहित कुमार नाम का 14 वर्षीय बालक डूबते साथियों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। उसने दो बच्चियों को तो बचा लिया लेकिन खुद लहरों का शिकार हो गया। मृत बच्चों की पहचान शीतला कुमारी (14 वर्ष), लक्ष्मी कुमारी (13 वर्ष), अंशु कुमारी (14 वर्ष) और रोहित कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी कसरौड़ मध्य विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र थे।

ये भी पढ़ें : BSF jawan suicide : कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाया और फिर उफनती गंगा में BSF जवान ने लगा दी छलांग, मच गया कोहराम

4 children died
4 children died

घटना के बाद (4 children died) गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हर घर से सिर्फ चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

4 children died
4 children died

गांव के लोग इस बात से आक्रोशित हैं कि सूचना देने के बावजूद एनडीआरएफ की टीम देर से मौके पर पहुंची। इस लापरवाही ने लोगों के गुस्से और दर्द को और बढ़ा दिया है। आज बसौली गांव की गलियों में चुप्पी है, जहां कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है।

और पढ़ें