3 youths died in accident : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नालंदा जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रहुई थाना क्षेत्र के भेण्डा गांव के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए 20 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी।
3 youths died in accident
भीषण हादसे के बाद कार में सवार चार युवकों में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पानी में डूबने और दम घुटने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से घायल है, जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें : BSF jawan suicide : कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाया और फिर उफनती गंगा में BSF जवान ने लगा दी छलांग, मच गया कोहराम

राहत और बचाव कार्य में अंधेरा बनी बाधा
हादसे की रात अंधेरा और पानी से भरा गड्ढा बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा बना। पुलिस और ग्रामीणों ने पूरी कोशिश की लेकिन कार के अंदर फंसे शव सुबह होने पर ही बाहर निकाले जा सके। क्रेन की मदद से जब कार पानी से निकाली गई तो माहौल गमगीन हो गया।

मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है लेकिन गांव के लोग और परिजन दहशत और सदमे में हैं। पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
