Nitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट ने 25 एजेंडों पर लगाई मुहर, नई नौकरियां और हर पंचायत में होगा विवाह मंडप

SHARE:

Bihar CM Change

Nitish Cabinet : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार सरकार ने जनहित में बड़ा निर्णय लिया है। बिहार की राजधानी पटना में जीविका मुख्यालय भवन का निर्माण होगा। इसके लिए 73 करोड़ 66 लाख 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

नीतीश सरकार ने कई और बड़े फैसले लिए हैं, जिसके तहत 176 नये थानों में CCTV लगाने के लिए 280 करोड़ रुपये मंजूर किए गये हैं। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आर्थिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही चुनाव से पहले गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना को पूरा करने के लिए 100 करोड़ की राशि मंजूरी की गई है। प्रदेश के 6 बड़े शहरों (पटना, गयाजी, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय) में गैस आधारित शवदाह गृह फाउंडेशन को 33 सालों की लीज मिली।

Nitish Cabinet
Nitish Cabinet

इस मीटिंग में ये भी फैसला लिया गया कि मुंगेर के असरगंज अंचल में लगभग 466.49 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इस जमीन पर बुनियादी ढांचा विकसित होगा। इसके लिए करीब 124 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए खर्च होंगे। वहीं, पटना में बिहार खाद्यान्न भंडारण प्रबंधन और प्रशिक्षण संस्थान (BIGSMT) की स्थापना होगी। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण व दक्षता उन्मुखीकरण दिया जाएगा। इसके लिए 4 करोड़ 64 लाख 94 हजार 396 रुपये वार्षिक खर्च की स्वीकृति मिली है। NABL मानक की लैब तैयार होगी।

ये भी पढ़ें : JDU Leaders Join Jan Suraaj : CM नीतीश को बड़ा झटका, JDU के दो बड़े नेता जनसुराज में शामिल

NITISH CABINET
NITISH CABINET

कैबिनेट की बैठक में नई नौकरियों को मंजूरी मिली है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए राजस्व कर्मचारी के 3303 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा गन्ना उद्योग विभाग में बिहार ईंख पर्यवेक्षक संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई है। पटना में जीविका मुख्यालय भवन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 73 करोड़ 66 लाख 15 हजार रुपये खर्च होंगे।

इसके साथ ही राज्य के 8053 ग्राम पंचायत में चरणबद्ध तरीके से कन्या विवाह मंडप का निर्माण होगा। इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गये हैं।

Nitish Cabinet
Nitish Cabinet
Nitish Cabinet
Nitish Cabinet
Nitish Cabinet
Nitish Cabinet
Nitish Cabinet
Nitish Cabinet
Nitish Cabinet
Nitish Cabinet
और पढ़ें