Homeराष्ट्रीयEarthquake : भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 5.8 की रही...

Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 5.8 की रही तीव्रता, घरों से बाहर भागे लोग

Earthquake : भूकंप (Earthquake) के तेज झटके एकबार फिर महसूस किए गये हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोग अबतक दहशत में हैं।

रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं। NCS की माने तो इस भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी में था। इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। असम के साथ-साथ मेघालय, नगालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अबतक जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है।

Earthquake
earthquake

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केन्द्र असम के उदलगुड़ी में था। इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ बांग्लादेश और म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं। बता दें कि 2 सितंबर को भी असम के सोनितपुर में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

Earthquake
earthquake

विशेषज्ञों की माने तो भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना है। दरअसल, पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटें होती है, जो लगातार घूमती रहती है लेकिन जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बनता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं।

earthquake
earthquake

सतह के कोने मुड़ जाने के बाद वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती है। इनके टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती हैं, जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments