Prashant Kishor : तेजस्वी को CM फेस बनाने पर बमके प्रशांत किशोर, बीजेपी पर भी किया तीखा प्रहार

SHARE:

Prashant Kishor

Prashant Kishor : बिहार के चुनावी महासमर में सभी पार्टियों के मध्य आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को CM फेस और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के बाद जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी को CM फेस बनाने पर बमके Prashant Kishor

जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने महागठबंधन के घटक दलों के इस फैसले पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि सभी को पता था कि अगर लालू प्रसाद का ‘जंगलराज’ लौटेगा तो तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे।

ये भी पढ़ें : महागठबंधन के इन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस, बढ़ी सियासी हलचल

Prashant Kishor
Prashant Kishor

बीजेपी पर किया तीखा प्रहार

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि बीजेपी ने दीपावली और छठ के दौरान 2000 स्पेशल ट्रेन चलाने का दावा किया था ताकि दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले बिहारी छठ के मौके पर आराम से घर लौट सकें लेकिन सच्चाई ये है कि अब भी लोग ट्रेनों में खड़े होकर सफर कर रहे हैं और धक्के खाते हुए घर लौट रहे हैं।

Prashant Kishor
Prashant Kishor
और पढ़ें