Tejashwi Yadav : “बना मुख्यमंत्री तो बिहारवासियों को बनाऊंगा CM”, चुनाव प्रचार के आगाज से पहले तेजस्वी की हुंकार, जानिए CM का मतलब

SHARE:

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के बाद जोरदार तरीके से अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। इलेक्शन कैंपेन के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी ने हुंकार भरी है और कहा है कि अगर जनता उन्हें CM बनाती है तो बिहारवासी भी CM (चिंतामुक्त) हो जाएंगे।

“बना मुख्यमंत्री तो जनता को बनाऊंगा CM” : Tejashwi Yadav

पटना में मीडिया से मुखातिब होते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी टूटे-फूटे और झूठे वादे नहीं करता है और न ही कच्ची बातें करता है। मैं जुबां का पक्का और करनी का धनी हूं। जो कहा है, वो करुंगा, जो करुंगा, वो कहूंगा। बिहार को नंबर-1 बनाना हमारा लक्ष्य है। तेजस्वी बिहार का CM बनेगा तो बिहार के 14 करोड़ बिहारवासियों को CM यानी चिंतामुक्त बनाएगा।

ये भी पढ़ें : छठ पूजा के दौरान इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, गर्म कपड़ों की पड़ेगी जरूरत

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

“सरकारी नौकरी का वादा करुंगा पूरा”

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि वे बिहार को अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त बनाएंगे। पढ़ाई, दवाई, सुनवाई वाली सरकार हमलोगों को बनाना है। मैंने पहले ही कहा है कि जिस परिवार के किसी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें गवर्नमेंट जॉब दिलाएंगे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी घोषणाएं जुमला नहीं है। मेरा विजन और ईमानदारी अलग है।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

PM मोदी पर तीखा प्रहार

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि बिहार के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर क्यों नहीं बोलते? क्या बिहार के हालात उन्हें नहीं दिखते हैं?

और पढ़ें