HomeबिहारKhesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव का अनोखा स्वागत, समर्थकों ने...

Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव का अनोखा स्वागत, समर्थकों ने 200 लीटर दूध से नहलाया, कहा – मैं नाचने वाला हूं लेकिन अब…

Khesari Lal Yadav : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सियासी पिच पर उतरकर खलबली मचा दी है। छपरा से आरजेडी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने के बाद खेसारी लाल यादव लगातार विरोधियों को चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक्टर खेसारी लाल यादव का अनोखे तरीके से स्वागत किया गया।

Khesari Lal Yadav का भव्य स्वागत

चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों ने खेसारी लाल यादव को मंच पर 200 लीटर दूध से नहवाया और सिक्कों से तौल दिया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। साथ ही फूलों की बारिश की गई। इस अद्भुत स्वागत से अभिभूत खेसारी लाल यादव ने कहा कि ये प्यार और विश्वास ही मेरी ताकत है।

ये भी पढ़ें : “बना मुख्यमंत्री तो बिहारवासियों को बनाऊंगा CM”, चुनाव प्रचार के आगाज से पहले तेजस्वी की हुंकार, जानिए CM का मतलब

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav

“मैं नाचने वाला हूं लेकिन अब….”

इसके साथ ही आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने विरोधी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि मैं एक एक्टर हूं और नाचने वाला हूं लेकिन अब मैं बोलना चाहता हूं कि ये नाचने वाला ही अब बीजेपी को हराएगा। उन्होंने कहा कि वे गरीबी को समझते हैं क्योंकि इस दौर से वे भी गुजरे हैं। मैंने बर्तन भी मांजे हैं और जानता हूं कि गरीबी क्या होती है।

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav

इसके साथ ही खेसारी लाल यादव ने छपरा की जनता से वादा किया कि वे धर्म की राजनीति नहीं करेंगे, सिर्फ छपरा की जनता की सेवा करेंगे और विकास की राजनीति करेंगे। उन्होंने डेवलपमेंट को प्रथम प्राथमिकता दी।

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav

200 लीटर दूध से नहलाया और सिक्कों से तौला गया

छपरा में भोजपुरी स्टार और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का स्वागत अनोखे तरीके से किया गया। समर्थकों ने मंच पर उन्हें 200 लीटर दूध से नहलाया और सिक्कों से तौला है।

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav

खेसारी लाल पर हुई फूलों की बरसात

शुक्रवार को खेसारी लाल यादव चुनाव प्रचार के लिए पहुंचते थे। यहां मंच पर जैसे ही खेसारी लाग पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों और फूलों की बरसात की गई। इस दौरान खेसारी लाल के समर्थन में नारे भी लगाए गए। खेसारी लाल ने कहा कि, ‘यह प्यार और विश्वास ही मेरी असली ताकत है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments