Bihar election 2025 : सुबह 11 बजे तक किस जिले में हुई कितनी वोटिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

SHARE:

Bihar 2nd Phase voting

Bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। बिहार में सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

Bihar election 2025 : जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग

11 बजे तक वोटिंग को लेकर जिलों की बात करें तो समस्तीपुर में 25.11% मतदान, गोपालगंज में 30.04%, खगड़िया में 28.96%, नालंदा में 26.86%, मधेपुरा- 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, सीवान में 27.09%, सारण में 28.52% वोटिंग हुई है।

वहीं, वैशाली में 28.67%, बेगूसराय में 30.37%, मुंगेर में 26.68%, लखीसराय में 30.04%, शेखपुरा में 26.04%, पटना में 23.71%, भोजपुर में 26.76%, बक्सर में 28.02% वोटिंग हो चुकी है। राजधानी पटना में सबसे कम 23.71% मतदान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : Bihar 1st phase voting : बिहार चुनाव देखने पहुंचे 7 देशों के प्रतिनिधि, इस मतदान केन्द्र का किया दौरा

Bihar election 2025
Bihar election 2025

गौरतलब है कि पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी। मोकामा से लेकर महुआ तक कई हॉट सीटें भी हैं जिन पर दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। जानकारी के मुताबिक गांव में जमकर वोटिंग हो रही है। हालांकि, शहरी सीटों पर मतदान धीमा हो रहा है।

Bihar election 2025
Bihar election 2025
और पढ़ें