Delhi Bomb Blast : दिल्ली ब्लास्ट से पहले आखिरी के तीन घंटे क्या करता रहा मोहम्मद उमर?, हुआ बड़ा खुलासा

SHARE:

Delhi Bomb Blast

Delhi Bomb Blast : दिल्ली के लालकिले के पास हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं लेकिन इस बीच CCTV फुटेज के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है कि इस ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता डॉ. मोहम्मद उमर आखिर के तीन घंटे क्या करता रहा।

Delhi Bomb Blast : CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा

CCTV फुटेज के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर का रहने वाला मुख्य साजिशकर्ता डॉ. मोहम्मद उमर आखिर के तीन घंटे अपनी हुंडई i20 कार में बैठा रहा और नीचे तक नहीं उतरा। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक उमर ने अपनी कार 3 बजकर 19 मिनट पर पार्किंग में लगाया और फिर धमाके से कुछ देर पहले यानी 6 बजकर 48 मिनट पर कार को पार्किंग से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें : दिल्ली ब्लास्ट में ‘डॉक्टर्स कनेक्शन’!, इन हॉस्पिटल से जुड़े तार, देशभर में अलर्ट, यहां जानिए पूरा डिटेल

Delhi Bomb Blast
Delhi Bomb Blast

पार्किंग से बाहर निकलते ही थर्रा उठा पूरा इलाका

कार को पार्किंग से बाहर निकालने के कुठ ही मिनटों बाद कार में जोरदार धमाका हुआ और पूरा इलाका थर्रा उठा। इस सीसीटीवी फुटेज को देखने से ये लग रहा है कि मोहम्मद उमर किसी योजना को तैयार कर रहा था। कहा ये भी जा रहा है कि हो सकता है कि वो भीड़ बढ़ने का इंतजार कर रहा हो या फिर किसी के आदेश के बाद ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा हो।

Delhi Bomb Blast
Delhi Bomb Blast

फिलहाल इस बड़ी घटना के बाद मोहम्मद उमर की मां और दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि मोहम्मद उमर फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था। वह कश्मीर का रहने वाला था।

Delhi Bomb Blast
Delhi Bomb Blast
और पढ़ें