Delhi LalQila Car blast Update : 6 दिसंबर को दहलाने की थी तैयारी, लालकिला ब्लास्ट केस में डॉ. उमर की साजिश का हुआ सनसनीखेज खुलासा

SHARE:

Delhi LalQila Car blast Update

Delhi LalQila Car blast Update : दिल्ली के लालकिला के पास हुए जोरदार ब्लास्ट की जांच में रोजाना कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं लेकिन इस बीच एक ऐसा खुलासा हुआ है कि सभी के होश फाख्ता हो गये हैं। जी हां, ताजा खुलासा ये हुआ है कि लालकिला के पास विस्फोट हुए कार को ड्राइव करने वाले डॉ. उमर नबी के मंसूबे कुछ और थे।

Delhi LalQila Car blast Update : सनसनीखेज खुलासा

नये खुलासे में ये बात सामने आ रही है कि कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला 28 वर्षीय डॉ. उमर मोहम्मद 6 दिसंबर को यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर एक बड़े हमले की योजना बना रहा था ताकि बड़ी तबाही को अंजाम दिया जा सके। उसी दिन जब 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई गई थी।

ये भी पढ़ें : Delhi Blast : लालकिला धमाके की जांच के लिए बनी NIA की 10 अफसरों की स्पेशल टीम, ये सुपरकॉप कर रहे हैं नेतृत्व

Delhi LalQila Car blast Update
Delhi LalQila Car blast Update

देशभर में दहशत फैलाने की थी योजना

माना जा रहा है कि आतंकी इस तारीख को चुनकर धार्मिक तनाव भड़काने और देशभर में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे लेकिन पूरे नेटवर्क के भंडाफोड़ की वजह से लाल किला हमला जल्दबाजी में 10 नवंबर को अंजाम दे दिया गया।

Delhi LalQila Car blast Update
Delhi LalQila Car blast Update

करीबी साथियों को बताया था प्लान

सूत्रों के मुताबिक फरीदाबाद में पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ के बाद ये बातें सामने आ रही हैं। जांच में ये बातें भी सामने आ रही हैं कि उमर इस मॉड्यूल का एक अहम सदस्य था। ये बातें सामने आ रही हैं कि वह दिसंबर के पहले हफ्ते में बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला था और ये बातें उसने अपने कुछ करीबी साथियों को बतायी थी।

और पढ़ें