Homeक्राइमAttack on Police : बिहार में पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी...

Attack on Police : बिहार में पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी जख्मी, गाड़ियों में भी तोड़फोड़, इलाके में मचा बवाल

Attack on Police : बिहार में एकबार फिर पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गये हैं, वहीं कई गाड़ियों में ग्रामीणों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

Attack on Police
Attack on Police

Attack on Police : बिहार में पुलिस टीम पर हमला

दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के गंजपर गांव में शराबियों को पकड़ने पहुंची मद्यनिषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गये। इस संबंध में मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि वे लोग बख्तियारपुर के बाद अथमलगोला के रामनगर दियारा होते हुए स्टेट हाइवे से निकल रहे थे, तभी कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे, जिसके बाद टीम ने एक्शन लेते हुए एक शराबी को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये और पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे।

Attack on Police
Attack on Police

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 13 Nov 2025 : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में होगा इजाफा, जानें आज का राशिफल

कई गाड़ियों में तोड़फोड़

इस घटना में 4 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये हैं, जिनका इलाज सीएचसी अथमलगोला में जारी है। फिलहाल पुलिस ने 14 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। गंजपर निवासी सुखदेव कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Attack on Police
Attack on Police
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments