Nowgam Blast : नौगाम थाने में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 9 की मौत, थर्रा उठा पूरा इलाका

SHARE:

Nowgam Blast

Nowgam Blast : श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए जोरदार ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस विस्फोट में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं, 32 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक तहसीलदार और एक इंस्पेक्टर समेत 9 लोगों की मौत हुई है।

Nowgam Blast : 9 की मौत

दरअसल, फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के दौरान जबत् विस्फोटक शुक्रवार देर रात श्रीनगर के नौगाम थाने में सैंपल लेने के दौरान फट गया। इस हादसे में अधिकतर पुलिसकर्मी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट हैं। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि नौगाम पुलिस स्टेशन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस ब्लास्ट की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस जगह ये ब्लास्ट हुआ है, वहां से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर शरीर के अंग बरामद किए गये हैं।

Nowgam Blast
Nowgam Blast

ये भी पढ़ें : 5 dead in Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में एक ही फैमिली के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 लोग झुलसे, मची चीख-पुकार

थर्रा उठा पूरा इलाका

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस 360 किलो विस्फोटक सामग्री फरीदाबाद से डॉ. मुज़म्मिल गनई के किराये के आवास से जब्त करके लेकर आयी थी, जिसका सैंपल लेने के लिए FSL की टीम मौके पर पहुंची, तभी ब्लास्ट हो गया।  पुलिस के मुताबिक जब्त किया गया विस्फोटक पुलिस की फॉरेंसिक लैब में रखा गया था। सैंपल लेने के दौरान फट गया। आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई।

Nowgam Blast
Nowgam Blast

स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि जिंदगी में ऐसा कभी नहीं सुना था। पूरा इलाका थर्रा उठा और हम दहशत में थे।

और पढ़ें