6 Dead in Accident : बिहार में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, मची चीख-पुकार, आक्रोशितों ने किया बवाल

SHARE:

6 Dead in Accident

6 Dead in Accident : बिहार के शेखपुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

6 Dead in Accident
6 Dead in Accident

6 Dead in Accident : 6 की मौत

ये भीषण हादसा शेखपुरा-सिकंदरा रोड पर मनिंडा गांव के पास हुआ है, जहां NH-33A पर सीएनजी ऑटो ट्रक की चपेट में आ गयी। ये हादसा इतना भयानक था कि जेसीबी की मदद से गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

ये भी पढ़ें : Attack on JDU Leader : जेडीयू नेता पर जानलेवा हमला, घात लगाकर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, मची सनसनी

आक्रोशितों ने किया बवाल

घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों की माने तो आए दिन इसतरह की घटनाएं इस इलाके में होती रहती है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही नाराज लोगों को समझाया जा रहा है।

6 Dead in Accident
6 Dead in Accident
और पढ़ें