HomeबिहारIAS Transfer-Posting : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला,...

IAS Transfer-Posting : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गये 13 जिलों के डीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट

IAS Transfer-Posting : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर (IAS Transfer-Posting) हुआ है। इसके तहत 13 जिलों में नये जिलाधिकारी (DM) की तैनाती की गई है। प्रधान सचिव और सचिव स्तर के तीन आईएएस को नई जिम्मेदारी जबकि दो IAS को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Transfer-Posting : अधिसूचना जारी

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है। मधेपुरा के डीएम तरणजोत सिंह को पश्चिम चंपारण, शिवहर के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय को सीवान और अरवल की डीएम अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें : बिहार में शुरू होगी दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, जानिए पूरा अपडेट

IAS Transfer-Posting
IAS Transfer-Posting

IPRD डायरेक्टर बने सारण के डीएम

भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी की परियोजना निदेशक प्रतिभा रानी को शिवहर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण, खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक विनोद दृहन को अररिया, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक अभिषेक रंजन को मधेपुरा, उद्योग विभाग तकनीकी विकास के निदेशक शेखर आनंद को शेखपुरा, ऊर्जा विभाग की ओएसडी अमृता बैंस को अरवल, प्राथमिक शिक्षा विभाग की निदेशक साहिला को बक्सर, और कृषि विभाग के निदेशक नितिन कुमार सिंह को कैमूर (भभुआ) का डीएम (IAS Transfer-Posting) बनाया गया है।

IAS Transfer-Posting
IAS Transfer-Posting

राज्य सरकार ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को स्थानांतरित (IAS Transfer-Posting) करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव और बेल्ट्रॉन एमडी का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

IAS Transfer-Posting
IAS Transfer-Posting
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments