School Timing Changed : बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। पटना के सभी स्कूल दिन के 8 बजे के बाद ही संचालित होंगे। इस संबंध में डीईओ साकेत रंजन ने कहा है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसी के मद्देनजर ये बड़ा फैसला लिया गया है।

School Timing Changed : DEO का निर्देश
डीईओ के मुताबिक निर्देश का पालन जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को करना होगा। उन्होंने इसे लेकर जिलांतर्गत सभी सरकारी स्कूल के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य और निजी विद्यालय के संचालकों को पत्र जारी किया है।

इसके साथ ही सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

