Homeक्राइमJDU neta ka Murder : बिहार में जेडीयू नेता का मर्डर, बेखौफ...

JDU neta ka Murder : बिहार में जेडीयू नेता का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सीना, आंख और गर्दन में मारी गोली

JDU neta ka Murder : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए जेडीयू नेता को मौत के घाट उतार दिया है। तीन बाइक पर सवार करीब 6 अपराधियों ने घर में घुसकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के नेता को गोली मार दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

JDU neta ka Murder : जेडीयू नेता का मर्डर

बेलगाम बदमाशों ने बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव में इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान निलेश कुमार के तौर पर हुई है, जो जेडीयू के नेता थे और पूर्व पंचायत अध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसकर सोए हुए जेडीयू नेता को गोली मारी है। गोली सीना, आंख और गर्दन के पास लगी है, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : Bus Accident : पूर्णिया जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, मचा कोहराम, चालक और खलासी फरार

JDU neta ka Murder
JDU neta ka Murder

हथियार लहराते हुए अपराधी फरार

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े भागे लेकिन तबतक अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। फिलहाल इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक निलेश कुमार के भाई का कहना है कि उनके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसके बावजूद बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई।

JDU neta ka Murder
JDU neta ka Murder

इलाके के लोगों में गुस्सा

वहीं, घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी भी है। स्थानीय लोगों की माने तो इलाके में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

JDU neta ka Murder
JDU neta ka Murder
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments