Pak General wink scandal : पाकिस्तान सेना के एक जनरल की शर्मनाक हरकत ने सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इनदिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर जनरल और सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी एक प्रेस वार्ता के दौरान एक महिला पत्रकार को आंख मारते नजर आ रहा है। इसका वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pak General wink scandal : पाक जनरल की शर्मनाक करतूत
ये वायरल वीडियो एक प्रेस कांफ्रेंस का है, जिसमें महिला पत्रकार अबसा कोमल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को लेकर जनरल चौधरी से सवाल करती है कि “आपने आज कहा कि वह (इमरान खान) राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं, देश विरोधी हैं और दिल्ली के इशारों पर काम करते हैं। यह पहले से कैसे अलग हैं और क्या हम आगे इस पर कोई डेवलपमेंट की उम्मीद करें?”
Believe me, he is a top rank army officer in uniform…. pic.twitter.com/GDjduiCY8m
— OsintTV 📺 (@OsintTV) December 9, 2025
महिला जर्नलिस्ट को मारी आंख
महिला पत्रकार अबसा कोमल के इस सवाल पर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि और एक चौथा प्वाइंट भी जोड़ लें। वह एक जेहनी मरीज (मानसिक रोगी) भी है। इसके बाद मुस्कुराए और फिर महिला जर्नलिस्ट को देखकर आंख मारी। फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, न्यूज़ अखाड़ा इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया यूजर्स का भड़का गुस्सा
फिलहाल पाकिस्तानी सेना के जनरल अहमद शरीफ चौधरी की इस हरकत पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा है कि वर्दी पहना शख्स कैसे इसतरह की हरकतें कर सकता है। वहीं, दूसरे ने लिखा है कि इन्हें कोई सीरियसली नहीं लेता है और ये कूल बनने की कोशिश कर रहे हैं।

