HomeबिहारSamrat Chaudhary : पवन सिंह के गाने पर जमकर झूमे डिप्टी सीएम...

Samrat Chaudhary : पवन सिंह के गाने पर जमकर झूमे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी लहराया गमछा

Samrat Chaudhary : नई सरकार के गठन के बाद बिहार में एनडीए के हौंसले बुलंद हैं। शनिवार को सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब वे भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह के गाने पर झूमते दिखे और फिर जमकर गमछा लहराया।

Samrat Chaudhary : जमकर झूमे बीजेपी नेता

दरअसल, मौका था पटना के दीघा में बीजेपी की तरफ से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह का, जहां बीजेपी के बड़े नेताओं का जुटान हुआ था। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ बीजेपी के तमाम बड़े चेहरे भी मंच पर मौजूद थे लिहाजा जैसे ही पवन सिंह का गाना “जोड़ी मोदी और नीतीश के हिट होई..” बजा, वैसे ही सभी नेता झूमने लगे और गमछा लहराने लगे।

ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet : बिहार में तीन नये विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए कौन बना उच्च शिक्षा मंत्री और CM ने अपने पास रखा कौन-सा डिपार्टमेंट

Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary

बीजेपी के ये नेता रहे मौजूद

इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ बिहार बीजेपी अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद रवि शंकर प्रसाद, बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, दीघा विधायक संजीव चौरसिया समेत कई नेता मौजूद थे। सभी नेता पवन सिंह के गाने पर पीएम मोदी की तरह गमछा लहराते हुए झूमते नजर आए।

ये भी पढ़ें : Bihar weather Alert : बिहार में अगले दो दिन तक मौसम का डबल अटैक, संभलकर निकलें बाहर, इन 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इनदिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार के सुशासन में आर्थिक रूप से जो भी अपराधी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। चारा घोटाले के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी और सरकार उनके घरों में स्कूल खोलेगी। उनका इशारा स्पष्ट तौर पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तरफ था।

Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को वापस बिहार लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। जब दूसरे प्रदेशों से प्रवासी मजदूर वापस बिहार आकर काम करने लगेंगे, तभी वे मानेंगे कि बिहार में वास्तविक तौर पर विकास हो रहा है। बिहार सरकार का लक्ष्य है कि प्रवासी श्रमिकों को वापस लाकर उन्हें यहीं रोजगार मुहैया कराया जा सके ताकि बिहार आत्मनिर्भर बन सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments