Homeराष्ट्रीयReservation Rule Change : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, बदल गया रिजर्वेशन...

Reservation Rule Change : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, बदल गया रिजर्वेशन चार्ट का नियम, सफर से पहले हो जाएं अपडेट

Reservation Rule Change : ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जी हां, अब ट्रेन का रिजर्वेशन स्टेटस 10 घंटे पहले ही पता चल जाएगा कि आपकी टिकट कंफर्म हुई या नहीं। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर दिया है। अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट पहले से तैयार किया जाएगा ताकि यात्रियों को समय रहते सीट की स्थिति पता चल सके और यात्रा की योजना बनाना आसान हो जाए।

Reservation Rule Change : अब 10 घंटे पहले बनेगा चार्ट

जानकारी के मुताबिक अब सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट पिछले दिन ही रात 8 बजे तक तैयार हो जाएगा। वहीं, दोपहर 2 बजकर 01 मिनट से रात 11:59 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट कम-से-कम 10 घंटे पहले तैयार कर लिया जाएगा ताकि यात्रियों का सफर आसान हो सके।

ये भी पढ़ें : JIO Ka bada Tohfa : Jio का Happy New Year तोहफा, पूरे साल मिलेगा फायदा, Gemini Pro AI फ्री

Reservation Rule Change
Reservation Rule Change

गौरतलब है कि इससे पहले रिजर्वेशन चार्ट सिर्फ 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था, जिससे वेटिंग और RAC वाले यात्रियों को सफर से पहले भ्रम की स्थिति होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Reservation Rule Change
Reservation Rule Change

रेल यात्रियों को होगी सहूलियत

फिलहाल रेलवे बोर्ड के अफसरों का कहना है कि इस फैसले से दूरदराज के रेल यात्रियों की चिंता कम होगी और उन्हें सहूलियत मिलेगी। उन्हें समय रहते अपनी टिकट की स्थिति पता चल सकेगी, जिससे उनकी ट्रेन छूट जाने की चिंता खत्म हो जाएगी। फिलहाल यह आदेश सभी जोनल रेलवे और संबंधित अधिकारियों को लागू करने के निर्देश के साथ जारी किया गया है।

Reservation Rule Change
Reservation Rule Change
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments