Homeखेल1x Betting Case : युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद समेत...

1x Betting Case : युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद समेत कई बड़े एक्टर की संपत्ति जब्त, ईडी का बड़ा एक्शन

1x Betting Case : सिक्सर किंग के नाम से मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद समेत कई बड़ी हस्तियों के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है और 1xBet ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया है।

1x Betting Case : ईडी का बड़ा एक्शन

ईडी की इस कार्रवाई में युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा जैसे नाम सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी तो वहीं रॉबिन उथप्पा की 8.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Reservation Rule Change : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, बदल गया रिजर्वेशन चार्ट का नियम, सफर से पहले हो जाएं अपडेट

1x Betting Case
1x Betting Case

यह जांच कथित अवैध बेटिंग ऐप्स से जुड़ी है, जिन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है। इस मामले में यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले ईडी ने शिखर धवन से जुड़ी ₹4.55 करोड़ और सुरेश रैना से जुड़ी ₹6.64 करोड़ की संपत्ति भी अटैच की थी।

1x Betting Case
1x Betting Case

ताजा कार्रवाई के साथ अब इस मामले में अटैच की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 19 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments