Homeक्राइमEOU Action : संजीव मुखिया गिरोह के सदस्‍यों की गिरफ्तारी में जुटी...

EOU Action : संजीव मुखिया गिरोह के सदस्‍यों की गिरफ्तारी में जुटी ईओयू, 8 भू-माफिया, 11 बालू माफिया की जब्‍त होगी 52 करोड़ की संपत्‍त‍ि

EOU Action : आर्थिक अपराध इकाई ने परीक्षा माफिया संजीव मुखिया गिरोह में शामिल सदस्‍यों की गिरफ्तारी करने के साथ ही राज्‍य के करीब दो दर्जन बालू और भू-माफियाओं की संपत्‍त‍ि जब्‍त करने की तैयारी (EOU Action) शुरू कर दी है। वहीं, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक पाटलिपुत्र के विकास अधिकारी भवेश कुमार सिंह की अकूत संपत्‍त‍ि को भी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) जब्‍त करेगी। यह जानकारी ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

EOU Action : संजीव मुखिया गिरोह के सदस्‍यों की गिरफ्तारी में जुटी ईओयू

उन्होंने कहा क‍ि राज्‍य में पुलिस चालक सहित विभिन्‍न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाओं में कुख्‍यात परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात और उसके गिरोह के सदस्‍य अभ्‍यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहे थे। गुप्‍त सूचना के आधार पर परीक्षा माफिया शेखपुरा जिले के संजय कुमार प्रभात को गिरफ्तार किया गया था। आरोपित संजीव मुखिया गिरोह का सक्रिय सदस्‍य है।


वहीं, संजीव मुखिया गिरोह के चंदन कुमार उर्फ चंदन गोयल उर्फ चंदन सर को भी पिछले दिनों पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोपितों से पूछताछ के दौरान कई महत्‍वपूर्ण जानकारियां आर्थिक अपराध इकाई के हाथ लगी है। इस पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU Action) आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें : औद्योगिक उड़ान के लिए बिहार है तैयार, मुजफ्फरपुर, बक्सर सहित इन जिलों में बन रहा इंडस्ट्रियल पार्क 

EOU Action
EOU Action

राज्‍य के 8 भू- माफिया और 11 बालू माफियाओं पर कार्रवाई

डीआईजी ने बताया कि राज्‍य के आठ भू-माफिया और 11 बालू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की है। विभाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रहा है क‍ि आठ भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसमें दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना इलाके के मोदामपुर गांव निवासी मो.रिजवान उर्फ राजा, पटना कंकड़बाग थाना इलाके के लोहिया नगर निवासी अश्विनी कुमार सिंह, भोजपुर जिले के कामाख्‍या सिंह, कैमूर जिले के वीरेंद्र प्रसाद बिंद और अन्‍य, दानापुर नयाटोला के निवासी राज बल्‍लभ कुमार, पारस राय, खुशरूपुर थाना इलाके के कासिमपुर पंचरूखिया निवासी संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार डॉन और खगौल थाना इलाके के कोथवां निवासी टिंकू कुमार उर्फ पिंकू यादव शामिल है।

EOU Action
EOU Action

इन आरोपितों की करीब 39.7969 करोड़ की संपत्‍त‍ि जब्‍त करने की तैयारी में विभाग जुटी हुई है। इसी प्रकार राज्‍य के 11 बालू माफियाओं के के करीब 15.0917 करोड़ रुपये की संपत्‍त‍ि जब्‍त करने की कार्रवाई में विभाग जुट गया है, जिसमें बांका जिले के मजलिशपुर निवासी विभिषण यादव, निलेश यादव, संजय यादव, छोटू यादव, बादल यादव, आजाद यादव, भोजपुर जिले के कोईलवर सुरौधा निवासी सोनू खान उर्फ सरताज आलम, विदेशी राय उर्फ अमरेश राय, सुनील कुमार यादव उर्फ सुनील कुमार राय उर्फ गुप्‍ता राय, औरंगाबाद जिले के बारूण पड़रिया निवासी अमित कुमार उर्फ गुड्डू यादव, पटना मनेर थाना इलाके के रामप्रवेश सिंह और विशुन दयाल सिंह शामिल है।

EOU Action
EOU Action

को-ऑपरेटिव बैंक के विकास अधिकारी भवेश कुमार निकले धन कुबेर

पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास अधिकारी भवेश कुमार सिंह पर आर्थि‍क अपराध इकाई ने शिकंजा कस दिया है। जांच के क्रम में इसके पास अकूत संपत्‍त‍ि होने का पता विभाग को लगा है। जिसपर आर्थिक अपराध इकाई कार्रवाई शुरू कर दिया है। इसके साथ ही तत्‍कालीन डीसीएलआर रमेश प्रसाद दिवाकर को रिश्‍वत मांगने के मामले में न्‍यायालय से दोष सिद्ध कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments