Homeराष्ट्रीयSpiceJet Emergency Landing : टला बड़ा विमान हादसा, स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग,...

SpiceJet Emergency Landing : टला बड़ा विमान हादसा, स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 150 यात्री

SpiceJet Emergency Landing : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है।

SpiceJet Emergency Landing : स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान (बोइंग 737) की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 150 पैसेंजर सवार थे। मिल रही जानकारी के मुताबिक इंजन नंबर 2 फेल होने की वजह से स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है।

ये भी पढ़ें : Naxali sajish nakam : बिहार में नक्सलियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

SpiceJet Emergency Landing
SpiceJet Emergency Landing

फिलहाल विमान की सेफ लैंडिंग करायी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के तुरंत बाद ही तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद तुरंत विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है।

SpiceJet Emergency Landing
SpiceJet Emergency Landing
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments