HomeबिहारChirag congratulates Nitish Kumar : नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन...

Chirag congratulates Nitish Kumar : नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने पर चिराग पासवान की बड़ी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

Chirag congratulates Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन किए जाने पर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पक्ष और विपक्ष की तरफ से लगातार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। इस बीच एनडीए के प्रमुख घटक दल में शुमार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है।

Chirag congratulates Nitish Kumar
Chirag congratulates Nitish Kumar

Chirag congratulates Nitish Kumar : चिराग की प्रतिक्रिया

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी, आपको NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद

Chirag congratulates Nitish Kumar
Chirag congratulates Nitish Kumar

इसके साथ ही चिराग पासवान ने सभी प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई दी है और लिखा है कि NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, समर्पण और जनसेवा के भाव से संसद के उच्च सदन में देश और समाज की आवाज़ को मजबूती से रखेंगे तथा विकास के मार्ग को और सशक्त करेंगे। आप सभी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।

Chirag congratulates Nitish Kumar
Chirag congratulates Nitish Kumar

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments