Pappu Yadav : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब देश की राजनीति करेंगे। जी हां, बुधवार को उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश कुमार, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा ने भी नॉमिनेशन किया लेकिन नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस मामले पर अब सांसद पप्पू यादव ने बड़ी मांग कर दी है।
Pappu Yadav : “निशांत कुमार को CM बनाएं वरना…”
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर मिलने के बाद गैर-भाजपा दलों से निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है और कहा है कि अगर नीतीश जी बिहार से हटे तो भाजपा प्रदेश को चारागाह बना देगी। पप्पू यादव ने कहा कि ऐसा होने से हम सभी को रोकना चाहिए।

BJP पर साधा निशाना
सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा है कि मांझी जी, चिराग जी, लालू जी, उपेंद्र जी बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।

