Bihar revenue department : बिहार राजस्व सेवा के 5 अधिकारियों का त्याग-पत्र, डिप्टी सीएम ने किया स्वीकार, यहां जानिए सभी के नाम

SHARE:

Bihar revenue department

Bihar revenue department : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रशासनिक निर्णय के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने बिहार राजस्व सेवा के पांच अधिकारियों के त्याग-पत्र को स्वीकार कर लिया है।

Bihar revenue department : 5 अधिकारियों का त्याग-पत्र

संबंधित जिलाधिकारियों से प्राप्त अनुशंसा पत्रों के आलोक में उपमुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों के त्याग-पत्र को उनके द्वारा दिए गए आवेदन की तिथि से प्रभावी मानते हुए स्वीकृति प्रदान की है। जिन अधिकारियों के त्याग-पत्र स्वीकार किए गए हैं, उनमें वैशाली जिले के गोरौल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अंशु कुमार का त्याग-पत्र 19 दिसंबर 2025 के प्रभाव से स्वीकार किया गया है।

ये भी पढ़ें : Bihar Enforcement Sub Inspector Result 2026 : प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों पर जारी हुआ परिणाम

Bihar revenue department
Bihar revenue department

वहीं, रोहतास जिले के बिक्रमगंज के राजस्व अधिकारी रहे राजन कुमार का त्याग-पत्र 26 जून 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार सारण जिले के परसा की राजस्व अधिकारी रहीं शिवांगी पाण्डेय का त्याग-पत्र 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है। रोहतास जिले के राजपुर की तत्कालीन अंचलाधिकारी अंकिता वर्मा का त्याग-पत्र 27 अगस्त 2024 के प्रभाव से स्वीकार किया गया है। इसके अतिरिक्त हाजीपुर सदर की राजस्व अधिकारी रहीं स्मृति कुमारी का त्याग-पत्र 20 अगस्त 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया है।

Bihar revenue department
Bihar revenue department

यह निर्णय जिलाधिकारियों के स्तर से भेजी गई अनुशंसाओं और संबंधित प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद लिया गया है। इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

और पढ़ें