Former Ministers Son Arrested : दो मासमू भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो लोगों को धर-दबोचा है। अदालत ने भी दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसी मामले में पुलिस पहले महिला समेत पांच को गिरफ्तार कर चुकी है।
पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार
दरअसल, बांदा के बहुचर्चित नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है और पूर्व मंत्री के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार (Former Ministers Son Arrested) कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि नरैनी के नंदवारा के रहवासी भैयाराम के 4 साल और 6 साल के दो बच्चों के शव घर के पास पानी भरे गड्ढे में 30 सितंबर को मिले थे, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
इस मामले में स्थानीय पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की। वहीं, पीड़ित भैयाराम की तहरीर पर 1 अक्टूबर को 9 लोगों के खिलाफ मर्डर समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं।

ये भी पढ़ें : निगरानी का बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर छापा, मचा हड़कंप
Former Ministers Son Arrested
पुलिस की लगातार दबिश के बाद 3 अक्टूबर को पनगरा नहर पुलिया के पास हड़हा-कबौली मार्ग से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस मामले में ही दो अन्य नामजद पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा का बेटा महेंद्र पाल उर्फ राजू और ओमकार उर्फ शेरा पुत्र अच्छे लाल की तलाश जारी थी। साक्ष्य मिलने के बाद दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसे रविवार को दबोच लिया गया।





