Homeक्राइमDouble Murder : बिहार में डबल मर्डर से सनसनी, दंपत्ति की गला...

Double Murder : बिहार में डबल मर्डर से सनसनी, दंपत्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Double Murder : बिहार में भूमि विवाद में डबल मर्डर हुआ है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है।

Double Murder : बिहार में डबल मर्डर से सनसनी

ये पूरा मामला बांका के बसंतपुर गांव का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक दंपत्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। अपराधियों ने कैलाश यादव और उनकी पत्नी सामरी देवी की हत्या की है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह दंपत्ति अपने घर में सो रहे थे, तभी देर रात अज्ञात अपराधी पहुंचे धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।

ये भी पढ़ें : fake cbse affiliated school : पटना के 2 बड़े स्कूलों पर FIR, CBSE के नाम पर चल रहा था बड़ा खेल, प्रशासन का बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप

Double Murder
Double Murder

सुबह में जब डबल मर्डर की बात सामने आयी तो पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दंपति का गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है।

Double Murder
Double Murder (DEMO)

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और तफ्तीश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments