Bihar Breaking : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
Bihar Breaking : विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी!
विधानसभा सचिवालय को एक ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई है, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को विधानसभा सचिवालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है।

इस मीटिंग में विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव को निर्देश दिया है कि वे इस मामले की जानकारी तुरंत राज्य के मुख्य सचिव और बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दें ताकि विधानसभा परिसर की सुरक्षा को लेकर तत्काल जांच करायी जा सके। फिलहाल आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है।

