Homeराष्ट्रीयकरारी हार के बाद एक्शन में सोनिया गांधी, अब बुरे फंसे सिद्धू...

करारी हार के बाद एक्शन में सोनिया गांधी, अब बुरे फंसे सिद्धू समेत 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

NEW DELHI : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस में निराशा छायी हुई है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा फैसला लिया है और सभी पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा है।

एक्शन में सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने सख्त एक्शन लेते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा है कि राज्यों में संगठन के पुनर्गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा गया है।

पांच राज्यों के चुनावों में पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा, जिसको लेकर रविवार को एक बैठक बुलाई गई थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू भी देंगे इस्तीफा

विदित है कि पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट नहीं बचा पाए। जबकि उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी पार्टी को शिकस्त मिली।

बीते रविवार को हुई CWC की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा था कि वे संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बनें रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments