Mallikarjun Kharge Controversial Statement : खरगे के विवादित बयान पर मचा बवाल, CM सम्राट और गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार, NDA का हल्लाबोल

SHARE:

Mallikarjun Kharge Controversial Statement

Mallikarjun Kharge Controversial Statement : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादास्पद बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा घोर आपत्ति जताने के बाद अब बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने तीखा निशाना साधा है। वहीं, केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोरदार पलटवार किया है। रविवार को राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के पिता की चर्चा करते हुए खरगे ने विवादित बयान दिया और कहा कि ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ खरगे ने ये बयान उस वक्त दिया, जब एक शख्स उनकी स्पीच के बीच में बोल पड़ा कि “मोदी नहीं जाएगा”। इसके बाद खरगे ने नाराज होते हुए कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा।”

‘मूर्खों की टोली है कांग्रेस पार्टी’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर (Mallikarjun Kharge Controversial Statement) गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस को मूर्खों की टोली करार दिया है। उन्होंने कहा कि पहले लगा था कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ही इसतरह का अनर्गल बयान देते रहते हैं लेकिन अब लगता है कि पूरी पार्टी उसी रास्ते पर है। 30-40 सालों से देश के 8-9 राज्यों में कांग्रेस का नामलेवा नहीं है। उनकी जमानत जब्त हो चुकी है।

गिरिराज सिंह ने जोर देते हुए कहा कि मोदी है और मोदी रहेगा। मोदी 30 साल तक रहेगा। कांग्रेस का खात्मा हो चुका है। वे चाहे जितनी अराजकता फैलाएं, कुछ असर नहीं होने वाला है। खरगे नेहरु खानदान की नौकरी करें लेकिन ऐसे बयान के लिए देश की जनता उनको सजा जरूर देगी।

ये भी पढ़ें : पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, दो भाइयों की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

Mallikarjun Kharge Controversial Statement
GIRIRAJ SINGH

“माफी मांगें खरगे और कांग्रेस” : CM सम्राट

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनका ये बयान दिखाता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस किस तरह देश के प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना रखते हैं। इस बयान को लेकर कांग्रेस, मल्लिकार्जुन और राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

Mallikarjun Kharge Controversial Statement
Mallikarjun Kharge Controversial Statement

Mallikarjun Kharge Controversial Statement

वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को अपने गिरेबां झांक कर देख लेना चाहिए। वहीं, जीतनराम मांझी की पार्टी हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने डॉ श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

और पढ़ें