DA Hike 2026 : दिवाली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA 60% से बढ़कर हुआ 63%, जानें हर महीने कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

SHARE:

DA Hike 2026

DA Hike 2026 : केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार ने दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केन्द्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA Hike 2026) और महंगाई राहत (DR) में 3% के इजाफे की मंजूरी दे दी है।

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा

बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में कुल 29,267 करोड़ रुपयेके विकास और कल्याणकारी पैकेजों को मंजूरी दी। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स की पेंशन में सीधा और शानदार इजाफा देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, दो भाइयों की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

60% से बढ़कर 63% हुआ महंगाई भत्ता

केन्द्र सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद सातवें वेतन आयोग के तहत यह 60% से बढ़कर 63% हो गया है। यह बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी। इसके अलावा छठे वेतन आयोग के दायरे में आने वालों का डीए 262% से बढ़कर 269% (+7%) और पांचवें वेतन आयोग के तहत 483% से बढ़कर 497% (+14%) हो गया है। इस पूरी डीए बढ़ोतरी पर सरकार 10,016 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

DA Hike 2026
DA Hike 2026

जानिए कितना मिलेगा एरियर?  DA Hike 2026 

जुलाई से अभी तक जोड़ें तो अक्‍टूबर को लेकर कुल चार महीने का एरियर होगा यानी चार महीने का महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स को एकसाथ अक्‍टूबर की सैलरी के साथ जोड़कर मिलेगा। अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो 2160 रुपये एरियर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा। अगर 30 हजार रुपये बेसिक सैलरी है तो 3600 रुपये एरियर जोड़कर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ भेजा जाएगा। अगर आपकी बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो 6000 रुपये एरियर मिलेगा।

DA Hike 2026
DA Hike 2026

DA Hike 2026

फिलहाल केन्द्र सरकार के इस बड़े फैसले से देश के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह पूरी बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर की गई है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के असर से बचाने और उनके जीवन स्तर को संतुलित रखने के लिए दिया जाने वाला अतिरिक्त पैसा होता है।

और पढ़ें