Spain Train Accident : दो हाई स्पीड ट्रेनों की जोरदार टक्कर में 39 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि, इस हादसे में जख्मी हुए लोगों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह हादसा स्पेन के मध्य हिस्से (Spain Train Accident) में हुआ है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
ट्रेन सेवाएं पूरी तरह ठप
स्पेन की रेल व्यवस्था को संचालित करने वाली कंपनी ADIF की माने तो ये हादसा बुधवार की सुबह टोलेडो प्रांत में हुआ है। हादसे के तुरंत बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच चलने वाली ट्रेन सेवाएं पूरी तरह रोक दी गईं है और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ही दिशा में जा रही दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच ये हादसा हुआ है। एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की जगह पर तुरंत बचाव दल पहुंचा और घायलों को निकालने का काम शुरू किया।

पूर्व में भी हुआ था बड़ा हादसा Spain Train Accident
ये हादसा स्पेन के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लिए झटका माना जा रहा है। विदित है कि इसी साल जनवरी में दक्षिणी स्पेन में एक बड़ा हादसा हुआ था। उस समय एक ट्रेन पटरी से उतरी और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई थी।





