Bhopal Family Death Case : एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में घर के अंदर ही 4 लोगों के शव बरामद किए हैं, जिनमें एक वृद्ध महिला, एक अन्य महिला और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। वहीं, परिवार के मुखिया का शन रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया है। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
एक ही फैमिली के 5 लोगों की संदिग्ध मौत
दरअसल, ये खौफनाक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद किए गये हैं। फिलहाल शवों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें सरस्वती साहू (50 साल), सोमलता साहू (29 साल), कृति साहू (10 साल) और खुशी साहू (6 साल) हैं। वहीं, फैमिली के मुखिया 35 साल के नरेन्द्र साहू का शव सूखी सेवनिया इलाके में चोपड़ा कलां के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें : कौन थे अनुज ठाकुर?, कम उम्र में बनाई अलग पहचान, मात्र 33 साल की उम्र में थम गई सांस, जानें करियर से लेकर आखिरी पलों तक की पूरी कहानी
Bhopal Family Death Case
फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, ये आशंका जतायी जा रही है कि ये पूरा मामला ऑनर किलिंग या फिर आपसी कलह के बाद सामूहिक खुदकुशी का हो सकता है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया ने पहले घर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया होगा और फिर घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है।





